बहादुर का विलोम क्या है – Bahadur Ka Vilom Shabd Kya Hota Hai

बहादुर का विलोम शब्द कायर होता हैं। बहादुर शब्द का मतलब ऐसे इंसान से होता है जो अपने जीवन में आने वाली समस्याओ का डटकर मुकाबला करता है।

Bahadur

बहादुर व्यक्ति कभी भी मुश्किलों से घबराता नहीं है बल्कि उनका अपने सम्पूर्ण साहस के साथ मुकाबला करता है। हमे भी जीवन में सफलता अर्जित करने के बहादुरी दिखानी चाहिए।

बहादुर का विलोम शब्द क्या है

प्रश्न: बहादुर का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) महारथी

(ब) कायर

(स) शूर

(द) योद्धा

उत्तर: (ब) कायर

बहादुर का सही अर्थ क्या है?

बहादुर का हिंदी अर्थ वीर और शूर होता है जो जिंदगी की परेशानियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करता है।

बहादुर शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • वह एक बहादुर सैनिक है जो देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है।
  • उसकी बहादुरी ने उसे एक प्रभावशाली नेता बना दिया है।
  • बहादुर व्यक्ति हमेशा सच्चाई की राह पर चलता है, चाहे वहां संकट हो या न हो।
  • उसने जिस खतरे का सामना किया वह एक सच्ची बहादुरी की मिसाल है।

बहादुर का पर्यायवाची शब्द

बहादुर के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं:

  • योद्धा
  • शूर
  • महारथी
  • सूरमा
  • साहसिक
  • साहसी

सारांश

जीवन में जहाँ आवश्यक हो वहां हमे बहादुरी से काम लेना चाहिए। हालाँकि बिना काम की बहादुरी व्यक्ति को मुसीबत में भी डाल देती है इसलिए हमेशा अपने विवेक से काम लेना चाहिए।

Leave a Comment