मूर्ख का विलोम शब्द क्या है? – Murkh Ka Vilom Shabd In Hindi

मूर्ख का विलोम शब्द बुद्धिमान होता हैं। हिन्दी भाषा में मूर्ख का मतलब नासमझ, नादान और मूढ़ होता हैं। जिस व्यक्ति द्वारा कोई बात या कार्य अच्छे से समझा देने के बाद भी नहीं किया जा सके उसे मूर्ख इंसान कहा जाता हैं, और ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में कुछ विशेष हासिल नहीं कर पाते हैं।

Murkh Ka Vilom Shabd

इसके विपरित या विलोम शब्द बुद्धिमान का अर्थ होता हैं की जो व्यक्ति अपने विचारों से सभी कार्यों को आसानी से और सफलता पूर्वक पूरा कर सके उसे बुद्धिमान व्यक्ति कहा जाता हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में आई हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेते हैं। इसलिए हमे भी मुर्ख की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।

मूर्ख का विलोम शब्द हिंदी में

प्रश्न: मूर्ख का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) अज्ञानी

(ब) बुद्धिमान

(स) अपढ़

(द) अल्पमति

उत्तर: बुद्धिमान

मूर्ख का अर्थ क्या होता है?

मूर्ख का अर्थ मूढ़ या नासमझ होता है जिसको किसी भी विषय की समझ नहीं होती है।

मूर्ख शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • कमलेश अपनी मूर्खता की वजह से हमेशा मुसीबत में फंस जाता है।
  • मूर्ख लोग अपने आप को ज्ञानी बताते है।
  • हमे मूर्ख दोस्त बनाने से बचना चाहिए।

मूर्ख का पर्यायवाची शब्द

मूर्ख के निम्नलिखित पर्यायवाची होते है-

  • गँवार
  • अल्पमति
  • अज्ञानी
  • अपढ़
  • जड़
  • गधा
  • गर्दभ
  • खर
  • खोता

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मूर्ख व्यक्ति के लक्षण क्या है?

मूर्ख व्यक्ति बहुत आसानी से धोखे में आ जाते हैं और धोखाधड़ी में फंस जाते हैं। वे आसानी से किसी भी व्यक्ति या स्थिति के झांसे में आ सकते हैं।

मूर्ख का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?

मूर्ख का स्त्रीलिंग शब्द मुर्खा होगा।

बुद्धिमान का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?

बुद्धिमान का स्त्रीलिंग शब्द बुद्धिमती होगा।

Leave a Comment