शीतल का विलोम शब्द उष्ण होता हैं। हिंदी भाषा में शीतल का शाब्दिक अर्थ ठंडा होता हैं। जैसे ठंडा जल आदि अन्य अर्थों में देखें तो अपने विचार और व्यवहार से शान्ति और शालीनता बनाए रखना भी शीतलता का प्रतीक है।
इसके विपरित हम उष्ण शब्द का प्रयोग करते हैं इसका शाब्दिक अर्थ गर्म या गर्मी उत्पन्न करने वाले पदार्थ और वस्तुएं होता हैं, अन्य अर्थों में देखें तो मौसम का सन्तुलन बताने के लिए भी उष्ण और शीतल जेसे शब्दों का प्रयोग करते हैं।
शीतल का विलोम शब्द
प्रश्न: शीतल का विलोम शब्द क्या होगा?
(अ) सौम्य
(ब) उष्ण
(स) सर्द
(द) ठंडा
उत्तर: (ब) उष्ण
शीतल शब्द का हिंदी अर्थ
शीतल का हिंदी भाषा में मतलब ठंडा होता है अर्थात जिसका तापमान साधारण से कम हो।
शीतल शब्द का वाक्य बनाओ
- इस कुंए का पानी बहुत शीतल है।
- बारिश की वजह से शीतल हवा चल रही है।
- गंगा नदी का जल शीतल एवं निर्मल है।
- शीतलता की महक मुझे बहुत पसंद है।
- शीतल हवाएं और आकर्षक बर्फीली पहाड़ियां मुझे हमेशा आकर्षित करती हैं।
Sheetal का पर्यायवाची शब्द
शीतल के निम्नलिखित पर्यायवाची होते है-
- ठंडा
- सौम्य
- सर्द
- प्रसन्न
- संतोषी
- शांत
- संतुष्ट
- ख़ुनक
- अतप
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. शीतलता का विलोम शब्द क्या है?
A: शीतलता का विलोम शब्द उष्णता होता है।
Q. निर्मलता का विलोम शब्द क्या है?
A: निर्मलता का विलोम शब्द मलिनता है।
Q. अभागिन का विलोम शब्द क्या है?
A: अभागिन का विलोम शब्द भाग्यवान है।