युद्ध का विलोम क्या है – Yuddh Ka Vilom Shabd Batao

युद्ध का विलोम शब्द शांति होता हैं। युद्ध किसी के बीच भी हो सकता है चाहे फिर वो दो देश हो या दो लोग अथवा दो गुट। लेकिन युद्ध कभी भी समस्या का समाधान नहीं होता है।

Yuddh

युद्ध के अंतर्गत दोनों पक्षों को भारी जान माल का नुकसान होता है और सम्बन्ध भी ख़राब हो जाते है। इसलिए जब तक हो सके हमे किसी विवाद को शांति से निपटाना चाहिए ताकि किसी का ज्यादा नुकसान न हो।

युद्ध vilom shabd in hindi

प्रश्न: युद्ध का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) संग्राम

(ब) शांति

(स) लड़ाई

(द) रण

उत्तर: (ब) शांति

युद्ध का सही अर्थ क्या है?

युद्ध का अर्थ किन्ही दो पक्षों में होनेवाली लड़ाई होता है। जब दोनों पक्षों में मामला बातचीत से नहीं सुलझता है तो युद्ध की संभावना बढ़ जाती है।

युद्ध शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • शांति की कामना के बावजूद विश्व के कई देश युद्ध से जूझ रहे है।
  • युद्ध के दौरान सामरिक रणनीतियों का बहुत महत्व होता है।
  • देश की सुरक्षा के लिए युद्ध अंतिम विकल्प हो सकता है।
  • इतिहास गवाह है कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं है, बल्कि नई समस्याएं पैदा करता है।
  • युद्ध के परिणामस्वरूप, राष्ट्रों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान झेलने पड़ते हैं।

युद्ध का पर्यायवाची शब्द क्या है

युद्ध के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं:

  • संग्राम
  • लड़ाई
  • रण
  • संघर्ष
  • जंग
  • समर

सारांश

चाहे समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो फिर भी युद्ध उसका पहला समाधान कभी नहीं होता है। हमे अपने जीवन में लड़ाई झगडे से बचकर भाईचारे से जीना सीखना चाहिए ताकि सब जगह खुशहाली फैल सके।

Leave a Comment