आज्ञा का विलोम शब्द हिंदी में – Aagya Ka Vilom Shabd Batao

आज्ञा का विलोम शब्द अवज्ञा होता हैं। आज्ञा शब्द से तात्पर्य किसी की बात या विचार को मानने से तथा आदर सम्मान करने से हैं, किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को कार्य करने का आदेश या स्वीकृति देना और उस दिए गए आदेश की पालना करना भी आज्ञा का पालन होता हैं।

aagya ka vilom shabd

इसके विपरित हम अवज्ञा शब्द का उपयोग करते हैं। सरल शब्दों में अवज्ञा से मतलब किसी की उपेक्षा/अनादर ,और किसी की बात को नहीं मानना है। किसी के लिए सम्मान और आदर सत्कार का भाव नहीं रखना भी किसी की अवज्ञा करना ही होता हैं।

आज्ञा का विलोम शब्द हिंदी में

प्रश्न: आज्ञा का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) आदेश

(ब) अनुज्ञा

(स) समादेश

(द) अवज्ञा

उत्तर: (द) अवज्ञा

आज्ञा का अर्थ क्या होता है?

आज्ञा का अर्थ आदेश या हुक्म होता है। जब हम किसी काम को करवाने के लिए किसी व्यक्ति विशेष को आदेश देते है तो उसे आज्ञा कहते है।

आज्ञा शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • उसने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया।
  • हमे बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

आज्ञा का पर्यायवाची शब्द

आज्ञा के निम्नलिखित पर्यायवाची होते है-

  • हुक्म
  • फरमान
  • आदेश
  • समादेश
  • अनुज्ञा
  • अभिमति

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अवज्ञा शब्द में कौन सा उपसर्ग है?

अवज्ञा शब्द में ‘अव‘ उपसर्ग है।

अवज्ञा का मूल शब्द क्या है?

अवज्ञा का मूल शब्द आज्ञा है।

अस्ति का विलोम शब्द क्या है?

अस्ति का विलोम शब्द नास्ति है।

Leave a Comment