अमृत का विलोम शब्द बताइए – Amrit Ka Vilom Shabd In Hindi

अक्सर छोटी कक्षाओं के हिंदी के पेपर में अमृत का विलोम शब्द क्या होता है, यह सवाल आता है। हिंदी मीडियम स्कूलों के कुछ विद्यार्थियों को तो आमतौर पर Amrit Ka Vilom Shabd या उल्टा शब्द पता रहता है लेकिन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों को अमृत का विपरीत शब्द मालूम नहीं रहता है।

amrit ka vilom shabd kya hota hai

ऐसे में यदि आपको भी अमृत का विपरीतार्थक शब्द मालूम नहीं है तो यह लेख आपके लिए ही है। अमृत शब्द का अर्थ क्या होता है, अमृत शब्द का विलोम शब्द क्या होता है, अमृत का उल्टा क्या होगा और अमृत का विपरीतार्थक शब्द जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़े।

अमृत शब्द का अर्थ क्या होता है?

चलिए अमृत शब्द का अर्थ या मतलब बिस्तार से समझते हैं:

“ऐसा तरल पदार्थ जिसका सेवन करने के बाद इंसान अमर हो जाता है यानि उसकी मृत्यु नहीं होती है, ‘अमृत’ कहलाता है।” सरल शब्दों में अमृत का अर्थ होता है ‘अमरता प्रदान करने वाला तत्व’। अमृत शब्द का वाक्य में प्रयोग:

‘पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय अमृत निकला था जिसको पीकर देवताओं ने अमरता प्राप्त की थी।’ 

अमृत ‘ का विलोम शब्द लिखिए

अमृत का विलोम शब्द विष होता है। लेकिन विष को अन्य नामों से भी जाना जाता है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूंछे जा सकते हैं। अमृत शब्द के विलोम शब्द निम्न हैं:

  • विष – ऐसा पदार्थ जिसका सेवन करने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है ‘विष’ कहलाता है।

अमृत के विलोम शब्द ‘विष’ का वाक्य में प्रयोग:

“समुद्र मथंन के समय सबसे पहले विष ही निकला था जिसे भगवान शंकर ने पीकर कंठ से नीचे उतरने नहीं दिया था जिस वजह से उन्हें नीलकंठ कहा जाता है।” 

  • जहर – जहर भी ऐसी ही चीज होती है जो यदि शरीर के अंदर चली जाये तो प्राण ले लेती है यानि व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

अमृत के विपरीत शब्द ‘जहर’ का वाक्य में प्रयोग:

“वाहनों और फैक्ट्री से निकलने वाले धुआं के कारण आजकल हवा ‘जहर’ समान हो चुकी है।”

सारांश

उम्मीद करते हैं अमृत का विलोम शब्द ‘विष’ आपको अच्छे से समझ आ गया होगा।

यदि आपको अमृत के विलोम शब्द से जुड़ा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने सहपाठियों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Leave a Comment