आशा का विलोम शब्द हिंदी में – Asha Ka Vilom Shabd Kya Hoga

आशा का विलोम शब्द निराशा होता है। आशा का मतलब होता है किसी वस्तु या व्यक्ति विशेष से उम्मीद करना या इंतजार करना की जैसे आपको लग रहा है उसके अनुरूप ही होगा।

asha ka vilom shabd

दूसरे शब्दों में समझे तो आपने किसी काम में मेहनत की है और अब आपको अच्छे परिणाम की आशा है। जैसे आपने अपनी परीक्षा से पहले हमेशा छः घंटो तक पढाई की है तो अब आप आशा कर रहे है की आपके 90 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगे।

वहीं दूसरी और अगर आपके पढाई करने के बाद भी इच्छा के अनुरूप अंक नहीं आते है तो जो भाव हमे महसूस होता है उसे हम निराशा कहते है।

आशा का विलोम शब्द

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौनसा शब्द आशा का विलोम शब्द है?

a. उम्मीद

b. निराशा

c. प्रतीक्षा

d. इंतजार

उत्तर: निराशा

आशा का अर्थ

किसी से उम्मीद या कोई वस्तु प्राप्ति का विश्वास होना ही आशा कहलाता है।

आशा शब्द का वाक्य में प्रयोग

मुझे आशा है तुम मेरे जन्मदिन पर जरूर आओगी।

आशा का पर्यायवाची शब्द

आशा के निम्नलिखित पर्यायवाची होते है-

  • अपेक्षा
  • भरोसा
  • आसरा
  • उम्मीद
  • प्रत्याशा
  • आस

अक्सर पूछे जाने वाले विलोम शब्द

प्रसार का विलोम शब्द हिंदी में क्या होता है?

प्रसार का विलोम ‘संकुचन‘ होता है।

न्याय का विलोम शब्द क्या होता है?

न्याय का विलोम शब्द अन्याय होता है।

चतुर का विलोमार्थक शब्द क्या है?

चतुर का विलोम मुर्ख होता है।

Leave a Comment