डर का विलोम शब्द क्या होता है? Dar Ka Vilom Shabd

dar ka vilom shabd

इस लेख में हम बात करेंगे कि डर का विलोम शब्द क्या होता है। क्योंकि परीक्षा में जब भी किसी शब्द का विलोम शब्द पूछा जाता है तो बच्चे घबरा जाते है।

लेकिन अब घबराना नहीं है, और डर का विलोम शब्द याद करना है। अगर आप यह जान गए कि डर क्या होता है तो आपको यह ध्यान रखने में सरल रहेगा कि डर का विलोम शब्द क्या है?

डर का विलोम शब्द बताइए

डर का विलोम शब्द निडर होता है। जब आपके मन से किसी भी चीज का डर निकल जाता है, तो आप निडर हो जाते है।

  • परीक्षा नजदीक आने पर बच्चो के मन में डर था।
  • अच्छे से पढ़ाई करने पर बच्चे निडर हो गए।
  • जीवन में उन्नति के लिए निडर बनना जरूरी है।

डर का अर्थ क्या होता है?

दोस्तो, डर का अर्थ भय होता है, अर्थात जब भी आप किसी चीज से घबरा जाते है या आपको किसी अनहोनी के होने की शंका होने लगती है।

तब आपके मन में जो भाव उत्पन्न होता है उसे ही डर कहते है, यह एक प्रकार का मनोभाव होता है। जैसे खुश होना, दुखी होना, वैसे ही डर लगना।

इसको हम वाक्य के रूप में समझते है। जिससे इसको समझने में और आसानी होगी।

  • अचानक शेर के सामने आ जाने से राम डर गया।
  • जैसे जैसे परीक्षा का समय नजदीक आ रहा था बच्चो को डर लगने लगा था।

इससे आपको डर का अर्थ समझ आ गया होगा। अब आपको डर का विलोम शब्द याद रखने में आसानी होगी।

FAQs

डरपोक का विलोम क्या होता है?

डरपोक का विलोम निडर, निर्भीक होता है।

नजदीक का विलोम शब्द क्या है?

नजदीक का विलोम शब्द दूर है।

भय का विलोम शब्द क्या है?

भय का विलोम शब्द निर्भय, अभय है।

आया का विलोम शब्द क्या है?

आया का विलोम शब्द गया है।

सारांश

तो इस लेख में हमने आपको बताया है कि डर का विलोम शब्द क्या होता है, और इसी के साथ डर का अर्थ भी बताया है, ताकि आपको डर शब्द का विलोम शब्द याद करने में परेशानी न हो।

इससे संबंधित अन्य जानकारी आप कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमसे पूछ सकते है, और अगर आपको ये लेख पसंद आया तो इसे अपने मित्रो और सहपाठी के साथ जरूर शेयर करे।

Leave a Comment