पुत्र का विलोम शब्द है – Putra Ka Vilom Shabd Kya Hota Hai

पुत्र का विलोम शब्द पुत्री होता हैं। ‌‌‌पुत्र शब्द सामान्य हिंदी में बेटा या तनय का पर्याय है। पुत्र शब्द संतान के लिए उपयोग होने वाला पुल्लिंग शब्द है।

Putra Ka Vilom

वहीं इसके विपरीत हम इसके स्त्रीलिंग शब्द पुत्री का उपयोग करते है जिसका मतलब बेटी होता है। साधारण बोलचाल में पुत्र और पुत्री शब्दों का प्रयोग कम ही देखने को मिलता है बजाय इसके हम लोग बेटा-बेटी शब्द का प्रयोग ज्यादा करते है।

पुत्र का विलोम शब्द क्या है

प्रश्न: पुत्र का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) पुत्री

(ब) बेटा

(स) तनुज

(द) सुत

उत्तर: (अ) पुत्री

पुत्र का सही अर्थ क्या है?

“पुत्र” शब्द का सही अर्थ होता है “बेटा” या “प्यारा बच्चा”।

पुत्र शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • मेरे पुत्र ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
  • उसका पुत्र भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है।
  • मैं अपने पुत्र के साथ खेल रहा हूँ।
  • उनके पुत्र की शादी इस साल हो रही है।
  • राकेश का पुत्र रघु पढाई में मंद बुद्धि है।

पुत्र का पर्यायवाची शब्द क्या है

पुत्र के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं:

  • लाल
  • लड़का
  • बेटा
  • तनुज
  • सुत
  • आत्मज
  • तनय

सारांश

हम अपने आसपास देखते है कि कई लोग अपने पुत्र को अपनी पुत्री से ज्यादा अवसर और सुविधाएं देते है और दोनों में भेदभाव भरा बर्ताव करते देखे जा सकते है।

चाहे पुत्र हो या पुत्री दोनों को हमें एक समान समझकर बराबर अवसर देने चाहिए और अपनी पुत्री को अपने पुत्र से कम नहीं आंकना चाहिए।

Leave a Comment