सुबह का विलोम शब्द क्या है? Subah Ka Vilom Shabd In Hindi

सुबह का विलोम शब्द शाम होता हैं। हिंदी भाषा में सुबह शब्द का मतलब प्रात:काल, सवेरा, उषाकाल, भोर तथा दोपहर के समय के पूर्व का समय सुबह का समय कहलाता हैं। मानसिक और शारीरिक रुप से कार्य करने के लिए यह समय सबसे उचित समय माना गया है।

subah ka vilom shabd

इसके विपरित शब्द शाम का मतलब संध्या, सायंकाल, सूर्यास्त के आसपास का समय तथा दिन का अंतिम समय होता हैं । शाम का आना एक ओर से अंधेरे की ओर बढ़ने का संकेत भी होता हैं।

सुबह का विलोम शब्द

प्रश्न: सुबह का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) शाम

(ब) सवेरा

(स) भोर

(द) अरुणोदय

उत्तर: (अ) शाम

सुबह का अर्थ क्या है?

सुबह शब्द का सामान्य अर्थ उस समय से है जब सूर्योदय होता है।

सुबह शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • सुबह की हवा बिलकुल ताजा होती है।
  • विद्यार्थी को सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  • वह हर सुबह अख़बार वाले का इंतजार करता है।

सुबह का पर्यायवाची शब्द

सुबह के निम्नलिखित पर्यायवाची होते है-

  • सवेरा
  • भोर
  • अरुणोदय
  • प्रभात
  • प्रातःकाल
  • भिनसार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रातःकाल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

प्रातःकाल का पर्यायवाची शब्द सवेरा है।

शाम का पर्यायवाची शब्द क्या है?

शाम का पर्यायवाची शब्द संध्या है।

दिन का विलोम शब्द क्या है?

दिन का विलोम शब्द रात है।

Leave a Comment