स्वतंत्रता का विलोम शब्द क्या होता है?

swatantra ka vilom shabd

बहुत बार परीक्षा में पूछा जाता है, कि स्वतंत्रता का विलोम शब्द क्या होता है? परंतु हमे स्वतंत्रता शब्द का विलोम शब्द पता नही होता है, जिस वजह से हम उसका उत्तर नही दे पाते। इसके लिए आपको स्वतंत्रता का विलोम शब्द हिंदी में याद करना चाहिए।

तो इस लेख में हम आपको स्वतंत्रता के विलोम शब्द के बारे में बताएंगे। स्वतंत्रता का विलोम शब्द हिंदी में क्या होता है, यह जानने के साथ-साथ हमारे लिए यह जानना भी महतवपूर्ण हो जाता है, कि स्वतंत्रता शब्द का अर्थ क्या होता है? तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

स्वतंत्रता का विलोम शब्द क्या होता है?

स्वतंत्रता का विलोम शब्द पराधीनता होता है।

इसका मतलब होता है, किसी के अधीन रहना, जैसे किसी के नीचे रहने वाला व्यक्ति जो अपने मन से कुछ नही कर सकता उसे हर चीज के लिए सामने वाले व्यक्ति से आज्ञा लेना पड़ती है, पराधीनता कहलाता हैं।

पराधीनता शब्द के अलावा इसके और भी विलोम शब्द है। जैसे:-

  • परतंत्र
  • गुलामी
  • अस्‍वतंत्रता

अब हम इनको वाक्य के रूप में समझेंगे, ताकि आप इन्हें और भी अच्छे से समझ पाए।

  • अंग्रेजों ने 200 वर्षों तक हमें पराधीन बनाकर रखा था।
  • हर मजदूर अपने मालिक के पराधीन हो कर काम करता है।

स्वतंत्रता का अर्थ क्या होता है?

हमें यह पता होना चाहिए, कि जिस शब्द का विलोम शब्द हम जानना चाहते हैं, उसका अर्थ क्या है? तो जानते है कि स्वतंत्रता का अर्थ क्या होता है। स्वतन्त्रता का अर्थ बंधनों का अभाव या मुक्ति या अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी कार्य को करना। 

नीचे वाक्य में प्रयोग करके हम जानेंगे, कि स्वतंत्रता शब्द का विलोम तथा उसका सही प्रयोग किस तरह से होता है।

  • स्वतंत्रता हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है, और हम इसे लेकर रहेगें।
  • तुम अपने विचार स्वतंत्रता से प्रकट कर सकते हो।
  • जीवन में स्वतंत्रता बहुत आवश्यक है।

FAQs

स्वतंत्रता के पर्यायवाची शब्द क्या है?

स्वतंत्रता के पर्यायवाची शब्द खुला , मुक्त , बंधनरहित , आजाद है।

‘स्वतंत्रता’ शब्द में प्रत्यय है?

‘स्वतंत्रता’ शब्द में ता प्रत्यय है।

‘स्वतंत्र’ का संधि-विच्छेद है-

स्व + तंत्र = स्वतंत्र

सारांश

तो अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि स्वतंत्रता का विलोम शब्द क्या होता है? और स्वतंत्रता का अर्थ भी हमने आपको इस लेख में बताया है। अर्थ पता होने से हम उसका विलोम शब्द आसानी से याद कर सकते हैं।

यदि आपको इससे संबंधित कोई भी अन्य जानकारी चाहिए, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते है। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो और सहपाठियों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment