आगामी का विलोम शब्द क्या होता है? – Aagami Ka Vilom Shabd

aagami ka vilom shabd

विलोम शब्द कई बार परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। चाहे वह स्कूल लेवल की परीक्षा हो, या फिर सरकारी नौकरी की परीक्षाएं हो। उन प्रश्नों में से कई बार एक प्रश्न यह भी होता है, कि आगामी का विलोम शब्द बताईए। इस लेख में हम आपको बताएंगे, कि आगामी का विलोम शब्द क्या होता है?

परंतु आगामी शब्द का विलोम शब्द क्या होता है, यह जानने के साथ साथ हमे यह भी जानना आवश्यक है, कि जिस शब्द का हम विलोम शब्द ढूंढ रहे हैं, उसका अर्थ क्या है? तभी हम उस शब्द समझ कर उसका विलोम शब्द याद रख पाएंगे, तो चलिए आगामी के विलोम शब्द और अर्थ के बारे में विस्तार से जानते है।

आगामी शब्द का विलोम है (Agami Shabd Ka Vilom)

आगामी का विलोम शब्द “विगत” होता है।

विगत का मतलब होता है, बीता हुआ अर्थात जो समय बीत चुका है, जिसे हम भूतकाल भी कहते है। विगत शब्द के अलावा इसके और भी विलोम शब्द है। जैसे:-

  • प्रगामी
  • गत
  • भूतकाल
  • पिछला

अब हम इनको वाक्य के रूप में समझेंगे, ताकि आप इन्हें और भी अच्छे से समझ पाए। जैसे:-

  • विगत कुछ वर्षों से हमारे देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, और सरकार कुछ नही कर रही।
  • विगत समय में इंटरनेट नही होता था, इसलिए लोग डाक के माध्यम से संदेश भेजते थे।

आगामी का अर्थ क्या होता है?

आपको यह भी पता होना आवश्यक है, कि आगामी का अर्थ भविष्य होता है। इसका मतलब जो अभी हुआ नही पर होने वाला है, या आने वाला समय। जिसको हम भविष्यकाल भी कहते है।

इसे और अच्छे से समझने के लिए हम इसका वाक्य में प्रयोग करेंगे, ताकि आप इसको आसानी से याद कर पाए। जैसे:-

  • आगामी कुछ वर्षो में पर्यावरण को काफी नुकसान होने वाला है, जिसका कारण यह फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं है।
  • आगामी परीक्षा तुम्हारी अंतिम और सबसे मुश्किल परीक्षा होगी।
  • पेट्रोल के बढ़ते दाम को देख कर लगता है, कि आगामी कुछ वर्षों में सब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उपयोग करेंगे।

FAQs

आगामी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

आगामी का पर्यायवाची शब्द आनेवाला होता है।

बादल का विलोम शब्द क्या होता है?

बादल का कोई विलोम शब्द नही होगा। बादल अपने आप में एक संज्ञा है।

कमल का विलोम शब्द क्या होता है?

कमल का कोई विलोम शब्द नही होगा।

सारांश

तो अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि आगामी का विलोम शब्द क्या होता है? और आगामी का अर्थ भी हमने आपको इस लेख में बताया है। अर्थ पता होने से हम उसका विलोम शब्द आसानी से याद कर सकते हैं।

यदि आपको इससे संबंधित कोई भी अन्य जानकारी चाहिए, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते है। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो और सहपाठियों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment