मीठा का विलोम शब्द क्या है – Meetha Ka Vilom Shabd Batao

मीठा का विलोम शब्द कड़वा होता हैं। मीठा शब्द का उपयोग हम पदार्थों के स्वाद को व्यक्त करने के लिए करते हैं। यह हमें एक आनंदमय और सुखद अनुभव प्रदान करता है।

Meetha

मीठाई और मिठास की भावना से जुड़ा हुआ यह शब्द आमतौर पर विभिन्न चीजों के स्वाद को बताने के लिए उपयोग होता है। अलग अलग लोगो के हिसाब से उनकी अलग अलग पसंद होती है। किसी को मीठा पसंद होता है किसी को नहीं पसंद होता है।

मीठा का विलोम शब्द है

प्रश्न: मीठा का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) कड़वा

(ब) मिष्टान्न

(स) मिष्ट

(द) मधुर

उत्तर: (अ) कड़वा

मीठा का अर्थ क्या है?

मीठा शब्द का अर्थ होता है मधुर या चीनी सा स्वादवाला। जैसे कोई फल खाने में मीठा हो तो हम कहेंगे कि ये फल बहुत मीठा है।

मीठा शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • उसकी मुस्कान इतनी मीठी है कि हर कोई उसे प्यार से “मीठा” बुलाता है।
  • बच्चों के चेहरों पर मीठी मुस्कान खिल उठी जब उन्हें चॉकलेट दी गई।
  • जो फल तुम कल लाये थे वो बहुत ही मीठे थे।
  • विद्यालय की छुट्टियों में दादी ने हर दिन हमें अपने हाथों से बनायी गई मिठाईयाँ खिलाईं।
  • उसके बनाये गए खाने में एक अलग ही मिठास है।

मीठा का पर्यायवाची शब्द

मीठा के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं:

  • रसीला
  • प्रियस्वादु
  • मधुर
  • मिष्ट
  • मिष्टान्न

सारांश

हम कई बार आपसी संबंधों को मजबूती को दर्शाने के लिए भी हम मीठा शब्द का उपयोग करते है। क्योंकि मीठा शब्द रिश्तों में स्नेह, प्यार और समर्पण के भाव को प्रकट करता है।

इसके विपरीत जब किसी के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे होते है तब हम कहते है कि रिश्तो में कड़वाहट आ गयी है।

Leave a Comment