प्रेम का विलोम शब्द क्या होता है?

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को ‘प्रेम का विलोम शब्द’ (Prem Ka Vilom Shabd) जरूर पता होना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि प्रेम का विलोम या उल्टा शब्द परीक्षा में कई बार पूछा गया है।

प्रेम का विलोम शब्द क्या होता है?

यदि आप भी प्रेम का विपरीत शब्द जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। प्रेम या प्यार शब्द का अर्थ क्या होता है, प्रेम का विलोम शब्द क्या होता है, प्रेम का उल्टा या विपरीत शब्द क्या है, प्रेम का विपरीतार्थक या विरुद्धार्थी शब्द जानने के लिए यह लेख पूरा जरूर पढ़ें।

प्रेम का विलोम शब्द

घृणा, नफरत, ईर्ष्या आदि प्रेम के विलोम शब्द हैं।

चलिए प्रेम के निम्न विलोम शब्दों को विस्तार से समझते हैं:

  • घृणा – प्रेम का उल्टा घृणा होता है। घृणा का मतलब होता है किसी से घिन होना यानि किसी भी चीज को बहुत नापसंद करना। घृणा का वाक्य में प्रयोग – ‘जाति या धर्म के आधार पर किसी से भी घृणा नहीं करनी चाहिए।’
  • नफरत – प्रेम का विपरीत शब्द नफरत होता है। किसी को देखना भी पसंद न करने की भावना को ‘नफरत’ कहा जाता है। नफरत का वाक्य में प्रयोग – ‘नफरत एक नकारात्मक भावना है जो मनुष्यों के अंदर नहीं होनी चाहिए।’
  • ईर्ष्या – प्यार या प्रेम का विपरीतार्थक शब्द ईर्ष्या होता है। किसी की सफलता को देखकर मन में जो जलन या असुरक्षा की भावना पैदा होती है उसे ईर्ष्या कहा जाता है। 
  • द्वेष – प्रेम शब्द का विरुद्धार्थी शब्द द्वेष भी होता है। किसी के भी प्रति शत्रुता या तीव्र विरोध की भावना को द्वेष कहा जाता है।
  • बैर – बैर भी प्रेम का विलोम शब्द कहलाता है। दुश्मनी की भावना को बैर कहते हैं।

प्रेम शब्द का अर्थ क्या है?

सरल शब्दों में प्रेम या प्यार शब्द का अर्थ होता है “किसी को पसंद करना।” जो भी चीज हमें अच्छी लगती है हमें उससे ‘प्रेम’ होता है। प्रेम किसी व्यक्ति, वस्तु, जगह, किताब आदि से हो सकता है।

प्रेम को राग, अनुराग, मोहब्बत आदि नामों से भी जाना जाता है।

प्रेम शब्द का वाक्य में प्रयोग:

हमारे अंदर मनुष्यों के अलावा जानवरों, पक्षियों, और प्रकृति के प्रति भी प्रेम होना चाहिए।

FAQs

प्रेम शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है?

प्रेम शब्द के पर्यायवाची शब्द प्रणय/अनुराग है।

प्रेम शब्द का बहुवचन क्या होगा?

प्रेम शब्द का बहुवचन प्रेम होगा।

प्रेम का उल्टा शब्द क्या है?

प्रेम का उल्टा शब्द नफरत है।

सारांश

उम्मीद करते हैं प्रेम के विलोम शब्द ‘घृणा, नफरत, द्वेष, बैर, ईर्ष्या आदि आपको अच्छे से समझ आ गये होंगे। यदि आपको प्रेम के विलोम शब्द से जुड़ा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने सहपाठियों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Leave a Comment