उपयुक्त का विलोम शब्द है – Upyukt Ka Vilom Shabd Kya Hai

उपयुक्त का विलोम शब्द अनुपयुक्त होता हैं। ‌‌‌जब हम कहते हैं कि कोई चीज़, वस्तु, या व्यक्ति एक समय, स्थिति, आवश्यकता, या उद्देश्य के अनुकूल है या उससे लाभप्रद परिणाम मिलेगा तो वह उसके लिए उपयुक्त है।

Upyukt

इसका मतलब ये हुआ कि जब हम किसी चीज या व्यक्ति के सन्दर्भ में उपयुक्त शब्द का उपयोग कर रहे होते है तो हम उससे कुछ आशा रखते है कि यह उपयुक्त है इसलिए हमे फायदा होगा।

उपयुक्त का विलोम शब्द क्या है

प्रश्न: उपयुक्त का विलोम शब्द क्या होगा?

(अ) अनुपयुक्त

(ब) वांछनीय

(स) युक्तिसंगत

(द) योग्य

उत्तर: (अ) अनुपयुक्त

उपयुक्त का अर्थ क्या होता है

“उपयुक्त” शब्द का सही अर्थ होता है “ठीक” या “उचित”। जब हम किसी चीज के सन्दर्भ में बात करते है तो बोलते है कि यह उसके लिए उपयुक्त है यानि सही या उचित है।

उपयुक्त शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • यह आवास उपयुक्त है क्योंकि इसमें सभी आवश्यक सुविधाएँ मौजूद हैं।
  • कृपया उपयुक्त सलाह दें कि मैं कौन सी किताब खरीदूं।
  • वह एक उपयुक्त और कार्यक्षम व्यक्ति है जो हर संदर्भ में समर्पितता से काम करता है।
  • इस संगठन के लिए आपका सहयोग बहुत उपयुक्त होगा।
  • यह टूल बॉक्स नई निर्माण कार्य में उपयुक्त होगा।

उपयुक्त का पर्यायवाची शब्द क्या है

उपयुक्त के कुछ पर्यायवाची शब्द हैं:

शब्दपर्यायवाची
उपयुक्तवाज़िब, मुनासिब, वांछनीय, युक्तिसंगत, योग्य

सारांश

हिंदी भाषा में कई ऐसे शब्द होते है जिनका हम प्रतिदिन प्रयोग तो करते है लेकिन उनका उपयुक्त अर्थ हमें ज्ञात नहीं होता है जिसके कारण हम गलत अर्थ निकल लेते है और अर्थ का अनर्थ हो जाता है।

इसलिए आज कि पोस्ट में हमने ऐसे ही एक शब्द ‘उपयुक्त’ के बारे में विस्तार से जाना है।

Leave a Comment